PM Ujjwala Yojana List 2024: – जनता के कल्याण के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर नई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। जिसके माध्यम से देश के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन और गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था तो वह सभी अपना नाम उज्ज्वला योजना लिस्ट में ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
सरकार द्वारा पीएम उज्ज्वला योजना सूची 2024 जारी कर दी गई है, अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आप अपना नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी लिस्ट में चेक कर पता कर सकती हैं कि आपको इस योजना के अंतर्गत मुक्त गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा या नहीं। तो आइए जानते हैं कि उज्ज्वला योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
उज्ज्वला योजना लिस्ट के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Ujjwala Yojana List |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
विभाग | पेट्रोलियम गैस मंत्रालय |
लाभार्थी | देश की गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को घर बैठे पीएम उज्जवला योजना लिस्ट में ऑनलाइन नाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pmuy.gov.in/ |
PM Ujjwala Yojana List 2024
देश के सभी कमजोर वर्ग के परिवारों से आने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन और सिलेंडर प्रदान करना है, ताकि उन्हें अधिक सुरक्षित और स्वस्थ विकास की सुविधा हो।
सरकार ने इस योजना के लिए एक नई सूची जारी की है, जिसमें उन महिलाओं का नाम है जिन्होंने आवेदन किया है। आवेदन करने वाली महिलाएं ऑनलाइन घर बैठे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से अब तक देशभर में लगभग 30 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को लाभ मिला है, जिससे महिलाओं को खाना बनाने में सहारा मिलता है और साथ ही उनके स्वास्थ्य को धुएं से होने वाले हानियों से बचाया जा सकता है।
Ujjwala Yojana List का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना लिस्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे पीएम उज्जवला योजना लिस्ट में ऑनलाइन नाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है वह घर बैठे ‘उज्जवला योजना लिस्ट’ में अपना नाम चेक कर सके। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि भारत में अभी भी पारंपरिक तरीके से चूल्हे में खाना पकाया जाता है। जिसके कारण महिलाओं को दूर करने की समस्या का सामना करना पड़ता है। और चूल्हे से उत्पन्न धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है जिससे महिलाओं को आंखों के रोग और स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
- वनवासी
- ग्रामीण आवास योजना के नागरिक
- बीपीएल कार्ड धारक
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग
- SECC 2011 के अंतर्गत शामिल नागरिक
- अंत्योदय योजना के तहत आने वाले परिवार
- द्वीप में रहने वाले लोग
- नदी के द्वीपों में रहने वाले लोग
- अधिकांश पिछड़ा वर्ग
State Wise Ujjwala Yojana List 2024
Andhra Pradesh | 1,22,70,164 |
Assam | 64,27,614 |
Arunachal Pradesh | 2,60,217 |
Bihar | 2,00,74,242 |
Chhattisgarh | 57,14,798 |
Gujarat | 1,16,29,409 |
Goa | 3,02,950 |
Himachal Pradesh | 14,27,365 |
Haryana | 46,30,959 |
Jammu and Kashmir | 20,94,081 |
Jharkhand | 60,41,931 |
Kerala | 76,98,556 |
Karnataka | 1,31,39,063 |
Madhya Pradesh | 1,47,23,864 |
Manipur | 5,78,939 |
Maharashtra | 2,29,62,600 |
Mizoram | 2,26,147 |
Meghalaya | 5,54,131 |
Nagaland | 3,79,164 |
Odisha | 99,42,101 |
Punjab | 50,32,199 |
Rajasthan | 1,31,36,591 |
Sikkim | 1,20,014 |
Tamil Nadu | 1,75,21,956 |
Tripura | 8,75,621 |
Uttarakhand | 19,68,773 |
Uttar Pradesh | 3,24,75,784 |
West Bengal | 2,03,67,144 |
Andaman & Nicobar Islands | 92,717 |
Chandigarh | 2,14,233 |
Dadra & Nagar Haveli | 66,571 |
Daman & Diu | 44,968 |
National Capital Territory of Delhi | 33,91,313 |
Lakshadweep | 10,929 |
Puducherry | 2,79,857 |
पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
यदि आपने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप अब बड़ी आसानी से अपना नाम बेनिफिशियरी सूची में देख सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपना नाम ऑनलाइन जांचें:
- सबसे पहले, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारि के वेबसाइट्स पर जाएं।
- वहां पहुँचने के बाद, आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर तीन विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको उस गैस कंपनी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
- ऑप्शन को चुनने के बाद, एक नया पृष्ठ खुलेगा।
- नए पृष्ठ पर, आपको “उज्ज्वल बेनिफिशियरी” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब, आपको आपके राज्य, जिला और ब्लॉक का चयन करना होगा। इसके बाद, आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने उज्ज्वला योजना बेनिफिशियरी सूची आ जाएगी। अब, आप इस सूची में अपना नाम आसानी से जाँच सकते हैं। इस रूप में, आप अपनी Ujjwala Yojana List में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
READ ALSO :-