MP Ladli Bahana Yojana in Hindi: लाडली बहना योजना 2023 | जल्द ही आवेदन करें । जाने अन्तिम तारीख

MP Ladli Bahana Yojana in Hindi: के बारे में जानकारी, इस योजना के लाभ, ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लॉग इन विधि, और आवेदन स्थिति की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ।

MP Ladli Bahana Yojana 2023

Ladli Bahana Yojana in Hindi -: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन की समर्थन में और उनके पालन-पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा “लाड़ली बहना योजना” की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई है। इस योजना के अंतर्गत, प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे हर साल महिलाओं को कुल 12000 रुपए मिलेंगे।

इसके माध्यम से सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 5 वर्षों तक योजना के लिए कुल 60 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया जाएगा। 25 मार्च 2023 से लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यदि आप मध्य प्रदेश की महिला हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी हिंदी में

योजना का नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
कब शुरू हुई 5 मार्च 2023
किसने शुरू किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
उद्देश्यराज्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
लाभार्थीराज्य की महिलाए
सम्बंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश
आर्थिक सहायता 1000 रुपए प्रतिमाह, सालाना 12000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाआनलाइन
हेल्पलाइन नंबर 181
आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/index.html
MP Ladli Behna Yojana 2023

MP Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana 202

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज, अर्थात 25 मार्च 2023 से शुरू की गई “लाड़ली बहना योजना” के लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आरंभ किया है। यह शिविर सभी शहरों और गाँवों में स्थापित किए गए हैं, और महिलाएं अपने नजदीकी शिविरों में जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है, और इन कैंपों में महिलाएं सुबह 9:00 बजे से ई केवाईसी अपडेट करा सकती हैं और अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 2023” के तहत, राज्य की गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से, महिलाओं को प्रतिवर्ष 12,000 रुपए और पांच वर्षों में 60,000 रुपए मिलेंगे। इस सहायता राशि के साथ, महिलाएं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगी, और राज्य सरकार के इस योजना के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

23 सितंबर का अपडेट: लाडली बहना योजना का लाभ अब 21 साल से अधिक आयु की अविवाहित बहनों को भी मिलेगा।

03 दिसंबर का अपडेट: बीजेपी ने 2023 मध्य प्रदेश चुनाव जीता है, जल्द ही जारी होगी लाडली बहन योजना की अगली किस्त।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव जीतने के बाद ऐलान किया है कि लाडली बहन योजना की अगली किस्त जल्दी ही लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक रैली में बोलते हुए घोषणा की है कि इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को भी हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता हासिल हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता 1250 रुपए से बढ़कर 3000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इस योजना के माध्यम से लगभग 1.32 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचेगा और इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश की 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बहनें भी लाडली बहन योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी और हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि का लाभ उठा सकेंगी।

लाडली बहना योजना’ की राशि, 10 जनवरी

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव, ने आने वाले 10 जनवरी को ‘लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजने का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत, पहली बार महिलाओं के बैंक खातों में इस धनराशि को ट्रांसफर करने का कार्यक्रम 10 जनवरी को शुरू किया जाएगा।

इस संदर्भ में, सभी सक्षम अधिकारियों को पहले ही दस्तावेज़ी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि इस कार्य में कोई अविघ्न न हो। वित्त विभाग ने इस लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को जनवरी माह के लिए 1596 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जिन महिलाओं को अब तक इस योजना से सहारा नहीं मिला है, उन्हें भी इस बार और मदद प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार, महिलाओं को 9वीं किस्त भी जारी की जाएगी, और इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया है।

उन्होंने दरअसल कहा है कि इस राशि को डालने से पहले सभी नियमों के अनुसार दस्तावेज़ी प्रक्रिया 8 जनवरी तक पूरी की जाएगी ताकि 10 जनवरी 2024 को समस्या रहित रूप से लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जा सके।

MP Ladli Behna Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना। इस लाडली महिला योजना के अंतर्गत, सरकार हर महीने 1000 रुपए की धनराशि प्रदान करेगी। आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेंगी।

MP Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता

लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही पात्र होंगी। आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना आवश्यक है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

आवेदक महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी। महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी चाहिए। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, और सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र ।

MP Ladli Behna Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Ladli Behna Yojana फॉर्म से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र एवं आधार कार्ड में हितग्राही की जानकारी एक समान होनी चाहिए।

इस योजना के लिए आय प्रमाणपत्र एवं मूल निवास प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी। आवेदक महिला को समग्र आईडी को ईकेवाईसी द्वारा आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।

समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए 4 तरीके से eKYC कराया जा सकता है।

लोक सेवा केंद्र पर, कॉमन सर्विस सेंटर पर, एमपी ऑनलाइन किओस्क द्वारा और संपर्क पोर्टल पर स्वयं भी निशुल्क ईकेवाईसी कराई जा सकती है।

MP Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत, राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

MP Ladli Behna Yojana के तहत, महिलाओं को प्रतिवर्ष 12,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए की राशि पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी। पात्र बहनों के बैंक खाते में, लाडली बहन योजना के अंतर्गत, हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया आज से यानी 25 मार्च से शुरू हो रही है। राज्य की पात्र बहनें लाडली बहना योजना में आवेदन हेतु अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरवा सकती हैं।

इस योजना के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा। राज्य की महिलाएं लाडली बहन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी। और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में भी सक्षम बनेंगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजन

MP Ladli Behna Yojana Registetion कैसे करें

MP Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल पर उपलब्ध किए जाएंगे। आपको कैंप में जाकर अधिकारियों से बात करनी होगी।

आवेदन करने के लिए आपको अपना आवश्यक विवरण दस्तावेज अधिकारियों को देने होंगे। अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी। आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अधिकारियों को देना होगा।

इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद दी जाएगी, जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा। इस प्रकार आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद 10 जून से आपके बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि आना शुरू हो जाएगी।

Ladli Bahana Yojana आवेदन फीस

MP Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क की जाएगी। आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं।

यदि किसी भी अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। लाडली बहना योजना के तहत किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

मोबाइल से लाडली बहना योजना E-Kyc कैसे करें?

लाडली बहना ई-क्रयसी पोर्टल – सर्वप्रथम, समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। जैसे ही समग्र पोर्टल खोलेंगे, आपको एक संदेश दिखेगा, जिसमें समग्र पोर्टल पर ई-क्रयसी के लिए क्लिक करें विकल्प दिया होगा। इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

लाडली बहना योजना के फॉर्म कब तक भरे जाएंगे?

इसके लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी होंगे, अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 दिसंबर तक लाडली बहन योजना के तीसरे चरण की तारीख घोषित हो जाएगी उसके बाद लाडली बहना अपना फॉर्म भर सकती हैं।

लाडली बहना योजना 3.0 क्या है?

किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह रूपये 1000/- से कम राशि प्राप्‍त हो रही हो तो उस महिला को रूपये 1000/- तक राशि की पूर्ति की जाएगी।

Leave a Comment